Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जेडीयू की महिला प्रकोष्ठ ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Mahila on lalu yadav

बुधवार को बिहार प्रदेश जद(यू0) महिला प्रकोष्ठ द्वारा राजद सुप्रीमो के बयान विरोध में प्रदेश पार्टी कार्यालय, पटना से इनकम टैक्स चैराहा तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 भारती मेहता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलायें इसमें शामिल हुई एवं लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उक्त मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव, किरण रंजन, प्रदेश सचिव रीना चैधरी, नेहा निसार सैफी, पूर्व प्रदेश महासचिव, मालती सिंह, ममता शर्मा, रेणुका कुशवाहा, शोभा चंद्रवंशी, उषा सिन्हा, यशमीन खातून, पूजा एन शर्मा, पल्लवी पटेल, राजकुमारी विभु, पूनम कुमारी एवं अन्य कई महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं कार्यक्रता मौजूद रही। बता दे कि पिछले दिनों राजोद सुप्रीम मॉल लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को लेकर बड़ी टिप्पणी की थी इस टिप्पणी के बाद बिहार में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है।इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 भारती मेहता ने बयान देते हुए कहा कि 7 बेटियों के पिता लालू प्रसाद यादव ने महिला संवाद यात्रा के संबंध में अपमानजनक बयान देकर बिहार की बेटियाँ को आहत किया है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए। उनके बयान से महिलाओं के प्रति राजद की असली सोच उजागर हुई और प्रदेश की महिलायें किसी भी सूरत में इसे बर्दास्त नहीं करेगी। चुनाव दर चुनाव में प्रदेश की महिलाओं द्वारा नकारे जाने की पीड़ा और बेचैनी में अब श्री लालू प्रसाद यादव महिलाओं का सम्मान करना तक भूल चुके हैं।



                        

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp