Join Us On WhatsApp

रांची के नामकुम में राज्य स्तरीय मईया सम्मान योजना कार्यक्रम होगा, इस दिन सीएम करेंगे 2500₹ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित...

Maiya Yojna Amount 2500 Credit by DBT

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की राशि 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस बाबत संभावित तारीख भी सामने आ गई है। रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली मैदान में राज्य के 55 लाख से ज्यादा महिला लाभुकों के खाते में 2500 रुपए सम्मान राशि की पहली किस्त का सीएम शुभारंभ करेंगे।

अब सरकार ने अपना वायदा पूरा करने के लिए 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा। इस समारोह में विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। इसमें राज्य भर से मंईयां सम्मान योजना की हजारों लाभुक योजना के लाभुक नामकुम पहुंचेंगी। इसके लिए सभी जिले के उपायुक्तों को विशेष जवाबदेही दी गयी है। लाभुकों की सूची तैयार कर सभी को राजधानी रांची तक लाने और उन्हें वापस ले जाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp