Join Us On WhatsApp

RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की होगी छुट्टी? बिहार लौटने पर तेजस्वी कर सकते हैं पार्टी में बड़ा बदलाव...

करीब एक महीने से भी अधिक समय के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार वापस आने वाले हैं. खबर मिल रही है कि बिहार आने के बाद वे एक बार फिर राज्य की यात्रा पर निकलेंगे साथ ही कई नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई भी कर सकते हैं. इसके साथ ही...

Mangani Lal Mandal be removed from his post?
RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की होगी छुट्टी? बिहार लौटने पर तेजस्वी कर सकते हैं पार्टी में बड़ा - फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार से बाहर चले गए थे। कहा जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश चले गए थे जहां से अब स्वदेश लौट चुके हैं और जल्द ही वे बिहार भी आ जायेंगे। कहा जा रहा है कि बिहार आते ही तेजस्वी यादव पार्टी में बड़ा उलटफेर करने वाले हैं। बिहार चुनाव में मिली हार की समीक्षा के बाद अब वे संगठनात्मक बदलाव कर एक बार फिर से पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटेंगे।

तेजस्वी यादव के पार्टी में उलटफेर में सबसे पहले उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गाज गिरने वाली है जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं। इसके साथ ही सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की भी छुट्टी की जा सकती है और उनके जगह पर किसी दूसरे नेता को मौका दिया जा सकता है। मंगनी लाल मंडल को वर्ष 2025 में ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से राजद को अति पिछड़ी जाति का वोट मिलेगा साथ ही पार्टी मिथिलांचल में मजबूत हो सकती है लेकिन परिणाम बिल्कुल ही उल्टा रहा जिसके बाद अब तेजस्वी उन्हें पद से हटा सकते है।

यह भी पढ़ें       -      मकर संक्रांति से पहले बिहार में पकने लगी सियासी खिचड़ी, विजय सिन्हा से मिलने पहुंचे लालू के लाल...

इसी के साथ ही सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बिहार आने के बाद तेजस्वी आगामी 20 जनवरी से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान वे जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी पार्टी के अंदर भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कार्रवाई कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा वार समीक्षा की और भितरघात करने वाले करीब 350 नेता और कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई है। 

बता दें कि 2025 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में राजद बड़े भाई की भूमिका में थी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी जहां सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई वहीं महागठबंधन भी मुश्किल से 30 का आंकड़ा पार कर सकी। इसके विपरीत जदयू और भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत NDA ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की और राज्य में सरकार भी बनाई है।

यह भी पढ़ें       -      राज्य के आमलोगों के लिए CM नीतीश ने कर दी बड़ी घोषणा, पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारियों को अब करना होगा...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp