Join Us On WhatsApp

बोधगया में मांझी का बड़ा बयान: बजट पर खुलकर बोले, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भी तोड़ी चुप्पी

गया के बोधगया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आम बजट को लेकर प्रेस वार्ता कर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं, साथ ही सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Manjhi's big statement in Bodh Gaya
बोधगया में मांझी का बड़ा बयान: बजट पर खुलकर बोले, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भी तोड़ी चुप्पी- फोटो : Darsh NEWS

गया जिले के बोधगया में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने आम बजट को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को समावेशी विकास का दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता गांव, किसान और श्रमिक वर्ग को मजबूत करना है। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं आने वाले समय में बड़ा बदलाव लाएंगी।

यह भी पढ़ें: कानून का वार या राजनीति का शोर? पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान का दो-टूक बयान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ा हुआ निवेश देश की आर्थिक नींव को सुदृढ़ करेगा। मीडिया द्वारा सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर मांझी ने कहा कि यह मामला कानून और न्याय से जुड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी नीट से जुड़ी मृत छात्रा के केस से संबंधित नहीं है, बल्कि यह एक पुराने मामले के आधार पर हुई है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी इससे ऊपर नहीं समझा जा सकता।

यह भी पढ़ें: बैंक से निकले पैसों की लूट का खुलासा, STF की रेड में आरोपी के ठिकाने से बरामद हुए 1 लाख रुपये

मांझी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल बिना पूरी जानकारी के बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp