Join Us On WhatsApp

मंत्री डॉ. सुनील कुमार का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा पहले एक अणे मार्ग से संगठित अपराध होते थे, आज उसी जगह से बिहार के...

बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने घोषणा किया है कि, ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर का 10 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा।

Mantri Dr. Sunil Kumar ka vipaksh par bada hamla, kaha pehle
मंत्री डॉ. सुनील कुमार का विपक्ष पर बड़ा हमला- फोटो : Darsh News

Nalanda : नालंदा में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने घोषणा किया है कि, ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर का 10 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा।  मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर पहुंचे थे। जहां मंत्री ने बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पण कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर मंत्री ने बाबा मणिराम अखाड़ा से अपने पुराने और गहरे रिश्ते को याद किए। उन्होंने कहा कि, जब से मैंने होश संभाला है, मैं यहां पूजा करने आता रहा हूं। मैं हर चुनाव लड़ने से पहले बाबा का आशीर्वाद लेता हूं और जीत का प्रमाण पत्र भी यहीं माथा टेकने के बाद ही ग्रहण करता हूं। उन्होंने बताया कि, 2005 में विधायक बनने के बाद से ही वह लगातार इस परिसर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। 

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार में बढ़ते अपराध पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि, अगर आप पहले से तुलना करेंगे तो पाएंगे कि घटनाएं अब घटी है। इसके साथ ही, अपराधी पकड़े भी जाते हैं। पहले संगठित अपराध होते थे और एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) से अपहरण के लिए फिरौती मांगी जाती थी। आज उसी जगह से बिहार के विकास की योजनाएं बनती हैं। उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल को बिहार में लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यह मॉडल यहां पहले से ही लागू हो चुका है और राज्य में धीरे-धीरे सफाई अभियान भी चल रहा है।


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp