Join Us On WhatsApp

नए वर्ष के ठीक पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी IAS संजीव हंस को सरकार का बड़ा तोहफा, कई अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी....

बिहार में वर्ष 2025 के अंत में बिहार की सरकार ने कई IAS अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी IAS संजीव हंस को भी राजस्व पर्षद में विशेष सदस्य के रूप में पदस्थापित किया है...

Many IAS were transferred before the new year in Bihar
नए वर्ष के ठीक पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी IAS संजीव हंस को सरकार का बड़ा तोहफा, कई अन्य अधिकारि- फोटो : Darsh News

पटना: नए वर्ष के आगमन से पहले बिहार की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे IAS संजीव हंस को भी अब नई जिम्मेदारी दी है साथ ही कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसे IAS संजीव हंस को भी एक नई जिम्मेदारी दी है और उन्हें राजस्व पर्षद के अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे IAS विनय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव एन विजयलक्ष्मी को योजना एवं विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार राज्य योजना पर्षद में सचिव तथा बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के निदेशक  का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के प्रभारी सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के शेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें      -        मोकामा के विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, इस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई...

कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को कृषि विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। राजस्व पर्षद के अपर सदस्य प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है जबकि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव मनीष कुमार को सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ ही अब महादलित विकास मिशन में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और बिहार अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड  के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्व पर्षद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं SBPDCL के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार को खेल विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है साथ ही वे खेल विभाग के प्रभारी सचिव के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे।

सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को पर्यटन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह अब पर्यटन विभाग के प्रभारी सचिव के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त हो जायेंगे। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय को बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके बाद अब IAS निलेश रामचंद्र देवरे बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें      -         नव वर्ष के अवसर पर पटना जिला प्रशासन ने की है विशेष व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp