Join Us On WhatsApp

हाईटेंशन पोल पर चढ़ी नाबालिग, बोली—पहले प्रेमी को बुलाओ फिर उतरूंगी… 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग युवती का हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Minor girl climbed on high tension pole
हाईटेंशन पोल पर चढ़ी नाबालिग, बोली—पहले प्रेमी को बुलाओ फिर उतरूंगी… 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा- फोटो : Darsh NEWS

पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के मानूचक गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद में 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। युवती को पोल पर चढ़ते देख गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह पटना में हाई अलर्ट: ट्रक से मिली 131 कार्टून शराब, दो गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर घरवालों से नाराज थी। इसी दौरान वह गांव के पास लगे हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई और तार के अंतिम छोर तक पहुंच गई। इतनी ऊंचाई पर युवती को देखकर ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर संबंधित लाइन को बंद करवाया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: ट्रेन से परीक्षा देने दो छात्र पहुंचे थे गया जी, सड़क पर ट्रैक्टर ने रौंदा...

पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। मामले को गंभीर होते देख बिजली विभाग की विशेष रेस्क्यू टीम को मुजफ्फरपुर से बुलाया गया। करीब पांच घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp