Join Us On WhatsApp

मोकामा GRP में पदस्थापित एक सिपाही ने रेल पटरी किनारे अचेत अवस्था में पड़ी बुजुर्ग महिला की बचाई जान...

मोकामा रेल थाना में पदस्थापित मनीष कुमार ने मानवता को जिंदा रखा है। दरअसल, मोकामा रेल थाना के सिपाही मनीष कुमार ने एक बुजुर्ग महिला जो मोकामा रेलवे स्टेशन से पश्चिम अपलाइन पर अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ी थी...

Mokama GRP mein padasthapit ek sipahi ne rail patri kinare a
बुजुर्ग महिला की बचाई जान- फोटो : Darsh News

Patna / Barh : मोकामा रेल थाना में पदस्थापित मनीष कुमार ने मानवता को जिंदा रखा है। दरअसल, मोकामा रेल थाना के सिपाही मनीष कुमार ने एक बुजुर्ग महिला जो मोकामा रेलवे स्टेशन से पश्चिम अपलाइन पर अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ी थी, जिससे गोद में उठाकर ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया और उसकी जान बचाई। सिपाही मनीष कुमार ने गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे बताया कि, जब रात 10 बजे उनकी ड्यूटी लगी तो उन्हें रेलवे अधिकारी ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन अप लाइन पर स्टेशन से पश्चिम एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। जब वह वहां पहुंचे, तो देखा कि पोल संख्या 454/1 के पास एक महिला अचेत अवस्था में गिरी हुई थी। महिला की उम्र करीब 70 से 80 के बीच है। वह महिला बुरी तरह से घायल थी, सिर पर और शरीर पर ज़ख्म थे, जिसे उठाकर ई-रिक्शा में बिठाकर पहले मोकामा रेफरल अस्पताल ले गए।


वहीं अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद बाढ़ रेफर कर दिया गया। महिला के हालात स्थिर है। लेकिन कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। इसलिए यह पता नहीं चल पा  रहा कि महिला कहां की है और उनके परिजन कौन हैं। महिला के पास से पंजाब नेशनल बैंक का एक पासबुक मिला है, जिसमें नाम मीरा देवी, मोहल्ला पोखरिया, अशोक नगर, जिला बेगूसराय लिखा है। फिलहाल महिला के परिजन का कोई अता पता नहीं है तथा बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में उनका इलाज जल रहा है। 


जीआरपी (GRP) के इस जवान की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है, जिन्होंने मानवता को जिंदा रखते हुए एक अज्ञात घायल बुजुर्ग महिला की जान बचाई और अपना सेवा-धर्म निभाया।



बाढ़ से कृष्णदेव की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp