Join Us On WhatsApp

तीन बच्चों की मां पर छाया प्यार का बुखार, तो भीड़ ने पकड़ कर करवा दी शादी, वीडियो वायरल..

Mother of three children fell in love and got married in the

Bhagalpur- जब तीन बच्चों की मां पर प्यार का खुमार छाया, तो फिर ने पकड़ कर शादी करवा दी, और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

 यह मामला भागलपुर जिले के नवगछिया के हड़िया पट्टी बाजार इलाके का का है. भीड़ ने तीन बच्‍चों के मां की शादी कुंवारे लड़के से करा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। महिला 3 बच्चों की मां है और इस कुमारी लड़के के प्रेम के चक्कर में वो अपने पति को छोड़ चुकी है। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। शादी के बाद महिला को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया।

 प्रेमी का नाम शिव मंडल है, जो गोड्डा का रहने वाला है। वहीं, महिला का नाम सीमा देवी है, जो लखीसराय की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, शिव का ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है। ससुराल वाले घर के पास ही शिव का ननिहाल है। 5 साल पहले पहली बार जब शिव आया था, तब सीमा से उससे बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनो के अफेयर को अब 5 साल हो चुके हैं। सीमा अब शिव के साथ ही अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था। यहां से शिव और सीमा झारखंड के लिए निकल गए। वे दोनों नवगछिया स्टेशन से झारखंड के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा देख भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया। महिला से पूछा गया, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद भीड़ दोनों को पकड़कर घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए, जहां मंदिर के पुजारी ने भीड़ समेत महिला और लड़के को बाहर भेज दिया। इसके बाद भीड़ के दबाव में बीच सड़क पर शिव से सीमा की मांग में सिंदूर डलवाया गया। दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति दी और शिव ने कहा कि वो अब महिला को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा।

 भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp