Join Us On WhatsApp

मुहर्रम जुलूस पर तगड़ा हादसा, डीजे ट्रॉली से दबकर व्यक्ति की मौत...

Muharram Juloos par tagda haadsa, DJ trolley se dabkar vyakt

Vaishali : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग NH-22 सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्गी ओवरब्रिज के निकट ताजिया जुलूस में शामिल एक युवक की डीजे ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। मृतक की पहेचान काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर देवरिया निवासी मोहम्मद अब्बास के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जब्बार के रूप में हुई। बताया गया कि, मृतक ‌के पुत्र 10 साल का पुत्र ताजिया जुलूस देखने के लिए घर से आ गया था। युवक अपने पुत्र को खोजने के लिए आया। इस दौरान ओवरब्रिज के निकट डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। 


डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। घटना होते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां परिवार वालों रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि, ताजिया जुलूस निकला था। ओवर ब्रिज के निकट या हादसा हुआ है। मृतक दौलतपुर देवरिया का रहने वाला बताया गया है।


हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp