Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पटाखा छोड़ने के विवाद में शेखपुरा में मर्डर, गांव में तनाव..

Murder in Sheikhpura due to dispute over bursting crackers,

Sheikhpura- दीपावली की रात शेखपुरा में दुखद घटना हुई पटाखा विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, इसके बाद से गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.

 बताते चलें कि शेखपुरा जिले के सिरारी थाना के महसार गांव में पटाखा जलाने के विवाद में हुई शिव शंकर महतो की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है.शुक्रवार को गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। हत्या से जुड़े तथ्यों की खोज में पुलिस गांव में छानबीन शुरु की. पंचायत भवन पुलिस केंद्र के रूप में तब्दील दिखा और गांव में जहां-तहां गलियों के नाकों पर पुलिस के जवान तैनात दिखे। गांव में लोग दिखे,मगर गुरुवार की रात हुई हत्या की घटना पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं। मृतक शिव शंकर महतो के घर में महिलाएं दहाड़ें मारकर रो रही थीं। मोहल्ले की दूसरी महिलाएं उन्हें ढांडस बंधाने में लगी दिखी। घर के बाहर कुछ युवक और बुजुर्ग महिला जमा थी। 


इसी भीड़ में एक युवक कहता है इस हत्या का केस करने से क्या मिलेगा ? इसका बदला लिया जाएगा। बुजुर्ग महिला ने कहा शंकर के तीन छोटे बच्चों को अब कौन देखेगा,सरकार कुछ करतय ? बुजुर्ग महिला ने कहा विवाद का कोई कारण ही नहीं था। अजय यादव ने अपना बोसगिरी दिखाने के लिए अपने लाइसेंसी बंदूक से 2 गोली चला दी। जिसमें एक गोली शिव शंकर के पेट के पास और दूसरी गोली किरण देवी को लगी। महिला ने बताया कि पंचायत भवन के पास 2022 के फरवरी में मुख्यमंत्री के आगमन पर जो ओपेन जिम बना था वह नया विवाद का जड़ है। जहां पर ओपेन जिम बना है वहां पर यादव जाति के लोगों की आबादी है और उनके बच्चे दूसरे टोले के बच्चों को उसमें खेलने नहीं देते हैं,जिससे विवाद बढ़ रहा है।

एक अन्य युवक ने बताया दीपावली के शाम बच्चे पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में पटाखे जला रहे थे। इसी में यादव समुदाय का एक किशोर ओपेन जिम का कुछ हिस्सा खोल रहा था। दूसरे समाज का एक किशोर इसका वीडियो बना रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ कि वीडियो क्यों बनाते हो। यह विवाद बढ़ा तो गांव के दो जाति एक-दूसरे के खिलाफ गोलबंद हो गए। इसी भीड़ ने किसी ने जलता हुए एक पटाखा फेंक दिया। जिसके बाद बढ़े विवाद में गोली चला दी। गोली लगने के बाद शिव शंकर महतो और किरण देवी दोनों को सदर अस्पताल लाया गया,जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया,मगर शिव शंकर की रास्ते में मौत हो गई।


 शेखपुरा से धर्मेंद्र की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp