Join Us On WhatsApp

एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक

NDA BIthak

आगामी 15, 2025 जनवरी से शुरू हो रहे एनडीए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में एनडीए घटक दलों की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की सफलता एवं आपसी समन्वय हेतु प्रदेश कार्यक्रम संयोजक की भी घोषणा की गई। जिसमें जद(यू0) से प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी 'स्थापना' चंदन कुमार सिंह, भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, लोजपा(आर) से प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, हम (से0) राज्य कार्यकारणी सदस्य राजेश रंजन एवं रालोमो से प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी को मनोनित किया गया। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिशन-225 को लक्ष्य तक पहुंचाने को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई एवं बूथ स्तर तक एनडीए गठबंधन की चट्टानी एकता को क़ायम रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। उक्त बैठक में जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार , लोजपा (आर0) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी शामिल हुए। साथ ही बैठक में मुख्य रूप से विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसनिया सहित एनडीए के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp