पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलवार बना हुआ है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को 100 दिन का समय देने और इस दौरान कुछ भी नहीं बोलने का निश्चय किया है लेकिन इस बीच वे सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर लगातार हमला करते रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर NDA सरकार पर जम कर हमला किया है।
तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से NDA की केंद्र सरकार पर भी हमला किया और भाजपा नेताओं को नाम लिए बगैर निशाने पर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोदी-नीतीश सरकार के कर कमलो से निर्मित कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी मंगलकारी घटनाएं हो रही हैं कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। 1.5 साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार हुए है क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका, अपराधी इनके! मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जायेंगे। चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।
यह भी पढ़ें - IGIMS में और भी बेहतर होंगी सुविधाएं, 12 बेड के नए अस्पताल भवन का CM ने किया निरीक्षण...
इसके साथ ही तेजस्वी ने एक बार फिर बीते दिनों महिला और युवतियों के विरुद्ध घटी 14 घटनाओं का भी जिक्र किया और लिखा कि निकम्मी सरकार के बयान बहादुर जवाब दें। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि '𝟏. डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड - सहरसा 𝟐. छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म –किशनगंज 𝟑. बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या – दरभंगा 𝟒. महिला से रेप की कोशिश; बचाने गए पति को पीटा- पटना 𝟓. नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म- सारण 𝟔. दुष्कर्म व हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही- भागलपुर 𝟕. आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म- लखीसराय 𝟖. यूपी की डांसर के साथ भोजपुर में सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर 𝟗. स्कूल जाती आठ साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया- शेखपुरा 𝟏𝟎. चार वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बिहटा 𝟏𝟏. दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या- नवादा 𝟏𝟐. मासूम के साथ दुष्कर्म- तारापुर- मुंगेर 𝟏𝟑.युवती के साथ की दरिंदगी- नवादा 𝟏𝟒.किशोरी के साथ दुष्कर्म- बेगूसराय। निकम्मी सरकार के बयान बहादुर जवाब दें?'
यह भी पढ़ें - दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, लाल किला इलाके में खास ध्यान...