Nalanda : नालंदा में एक युवती ने प्रेम-प्रसंग में रुकावट बनी प्रेमी की मां और बहन की प्रताड़ना से आहत होकर खौफनाक कदम उठा ली। जिससे प्रेमिका की मौत हो गई। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मृतका की पहचान निरंजन महतो की 18 वर्षय पुत्री विधा भारती के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में मृतका के पिता निरंजन महतो ने बताया कि, वह गुजरात में काम करते हैं। बेटी ने फोन पर बताया कि, वह शादी करना चाहती है। एक गांव निवासी सुबोध कुमार के पुत्र छोटू से प्रेम विवाह करना चाहती है। लेकिन, प्रेमी की मां और बहन के दवाब में आकर युवती भाग गई। वहीं लड़की के पिता बेटी के लिए ही दो दिन पूर्व गांव आए हुए थे, बता दें कि, बेटी से प्यार के बारे में जानकारी लेने के बाद लड़का के घर जाकर उसके पिता सुबोध कुमार से शादी की बातचीत किए तो लड़का के पिता शादी करने को तैयार हो गए। लेकिन, लड़के की मां शादी करने से इंकार कर दी। लड़का से फोन पर बात किए तो उसने 3 साल बाद शादी करने की बात कहा और मोबाइल फोन पर दोनों के साथ का कुछ फोटो भी भेजा। उसके बाद लड़का की बहन विधा भारती के मोबाइल पर फोन कर भाई की प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उसकाई जिसके कारण विधा भारती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आगे बताया कि, जब सुबह बेटी देर तक दरवाज़ा नहीं खोली तो सुबह घर के सदस्य लड़की को जगाने गए। लेकिन, वह नहीं उठी तो तो शक हुआ और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया। इस दौरान वह पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकी मिली। फिर घटना की जानकारी सिलाव थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना के संबंध में सिलाव थानाध्याक्ष मो. इरफान खान ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट