Join Us On WhatsApp

Bihar Politics : नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लालू यादव की तुलना भैंस से की, तेजस्वी को कहा- हमारे नेता ने हाथ...

Nalanda Sansad Kaushlendra Kumar ne Lalu Yadav ki tulna bhai

Nalanda : नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लालू यादव की तुलना भैंस जानवर से किया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि, पहले भैंस रास्ते से गुजरता था तो लोग बोलते थे देखो लालू यादव जा रहे हैं। वहीं उन्होंने आगे तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि, 17 महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपने साथ रखा जिस वजह से बोलना सिख गए हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव का समय है। कुछ से कुछ कहते रहते हैं। 2005 से पहले का बिहार हम लोग नहीं देखना चाहते हैं, जो काम लालू यादव ने नहीं किया वो काम नीतीश कुमार ने अपने 4 बार के साशनकाल में कर दिया। वहीं देश-विदेश में बिहार का मान सम्मान बढ़ा है। 

आज भी NDA के लोग नीतीश कुमार को ही अपना नेता मानते हैं और 2025 के बिहार विधानसभा का चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। दरअसल, बिहार सरकार में ग्रामीण विकास कार्य मंत्री श्रवण कुमार एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह क्षेत्र नालंदा पहुंचे थे। जहां, उन्होंने मुख्यालय बिहारशरीफ के प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिव्यांग लाभुकों तक पहुंचा उन्हें सशक्त बना रहे हैं। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य सरकार के द्वारा बैट्री चालित 23 ट्राई साईकिल का वितरण दिव्यांगजनों के बीच किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि, राज्य का कोई भी दिव्यांगजन अपनी असहायता के कारण पीछे न रह पाए। सरकार उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहायता दे रही है। ट्राई साइकिल केवल एक साधन नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है।

 दिव्यांगजन अपने परिवार के लिए बोझ नहीं बल्कि, एक वरदान बनें। बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन मॉडल आज कई प्रदेशों के लिए अनुकरणीय मॉडल बना है। विकास के क्षेत्र में बिहार आज देश में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व का कमाल है। आज बिहारी कहलाना सम्मान और गौरव की बात है। आजादी के बाद बिहार की बदलती तस्वीर बदलने का श्रेय नीतीश सरकार को जाता है। बिहार में सड़कों का जाल बिछा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अकल्पनीय परिवर्तन हुए है। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे।


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp