Join Us On WhatsApp

नालंदा में NDA को लगा तगड़ा झटका : कौशलेंद्र कुमार कांग्रेस में हुए शामिल, मंत्री श्रवण कुमार की बढ़ी मुश्किलें...

Nalanda me NDA ko laga tagda jhatka : Kaushalendra Kumar Con

Nalanda : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नालंदा में NDA को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसको लेकर मंत्री श्रवण कुमार की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नालंदा में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। नालंदा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और चर्चित नेता कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज उनका बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में किया गया। लेकिन, दूसरी ओर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार अकेला इतने बड़े कार्यक्रम से गायब दिखे। जो जिला कांग्रेस में दो फाड़ दिख रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी और मध्य प्रदेश के विधायक देवेंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने छोटे मुखिया का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, यह सिर्फ व्यक्ति का नहीं, जनमानस की सोच का परिवर्तन है। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, नालंदा उनका गृह जिला है। लेकिन, यहां की जनता अब बदलाव चाहती है। नीतीश कुमार से लोग अब ऊब चुके हैं। 

आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे गठबंधन की ओर से नालंदा जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों को उतारा जाएगा और हर हाल में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि, प्रदेश की जनता अब भाजपा-जदयू की झूठी नीतियों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस में विश्वास जता रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि, छोटे मुखिया जैसे जनाधार वाले नेताओं के आने से कांग्रेस मजबूत होगी और नालंदा में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी युवाओं, किसानों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है और आने वाले चुनाव में इसका असर स्पष्ट दिखेगा।




नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp