Join Us On WhatsApp

नालंदा में फिर गरजी बंदूकें! कई राउंड फायरिंग में युवती को लगी गोली, पुलिस...

Nalanda me phir garjee bandooke! Kai round firing me yuvati

Nalanda : नालंदा में इन दिनों बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। आए दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही गोलीबारी से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रही है। बता दें कि, बीती रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि अहले सुबह फिर एक बार बंदूकें गरजी और एक लड़की के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घायल लड़की को उपचार के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया है। जहां से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र गोराईपर गांव की है। घायल युवती की पहचान लक्ष्मण पासवान के 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के तौर पर किया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि, गांव के ही एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया था। वह दूसरे जाती के थे। जिसके श्राद्धकर्म में शामिल होने को लेकर मारपीट हुआ तो शाम को थाना की पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद सुबह उसी बात को लेकर फिर महिलाओं के बीच विवाद हुआ तो दरवाजे पर खड़ी दिव्यांग युवती को गोली मार दी गई। 

वहीं, घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि, अशोक पासवान और साधु के बीच कुछ महीनों से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवती को गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फिलहाल, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp