Join Us On WhatsApp

नालंदा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 4 की मौत, ... 5 लाख का...

नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने पावापुरी थाना क्षेत्र के पावा गांव में ज़हर खा लिया है। वहीं 4 लोगों की मौत हो गई।

Nalanda mein ek hi parivaar ke 5 logon ne khaya zehar, 4 ki
नालंदा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर- फोटो : Darsh News

Nalanda : नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने पावापुरी थाना क्षेत्र के पावा गांव में ज़हर खा लिया है। वहीं 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की विम्स अस्पताल में इलाज जारी है।पीड़ितों की पहचान शेखपुरा जिला के पूरनकामा गांव निवासी स्व. नरेश प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार, उनकी 38 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी, 16 वर्षीय बेटी दीपा कुमारी, 14 वर्षीय अरिका कुमारी और 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। यह परिवार पिछले कुछ महीनों से पावापुरी गांव के जल मंदिर के सामने एक किराए के मकान में रह रहा था। 


वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार बीते छह महीने से नालंदा के पावापुरी में किराए के मकान में रहकर कपड़े की एक दुकान शुरू किया था। लेकिन, व्यापार में लगातार घाटा और कर्ज के बोझ के चलते पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि, परिवार पर लगभग पांच लाख रुपए का कर्ज था। जिससे परेशान होकर खौफनाक यह कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और पावापुरी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


बता दें कि, धर्मेंद्र कुमार का छोटा बेटा सुरक्षित है, क्योंकि उसने ज़हर नहीं खाया था। वह फिलहाल पुलिस की देखरेख में है। पूरे परिवार में कुल छह सदस्य हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सभी पीड़ितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रहा है। कुल 5 लोग सल्फास खाकर आए थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस की मानें तो 4 की मौत हो चुकी है। 


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp