पूर्वी चंपारण: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज विधानसभा सीट से लोजपा प्रत्याशी राजू तिवारी के पक्ष में जनसभा किया। सभा मे बोलते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम यहीं से शुरू किया था इसलिए इसे नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि चंपारण को सब जानते है चाहे राजनीति हो या चुनाव यहां से जीतेगा NDA ही। बिहार में पांच दल जंगलराज के खिलाफ खड़े हैं। इसलिए विपक्ष का डिपाजिट जब्त होगा। ये पांच पांडव कौरवो को बिना हराये नहीं मानेगी। इन्होंने कांग्रेस एवं इंडि गठबंधन के होश उड़ा दिए हैं। विकास का काम किसी पप्पू गप्पू के बस की बात नहीं है। नरेंद्र मोदी विकास के लिए गारंटी कार्ड हैं।
वही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमेश्वर नाथ को नमन करते हुए कहा कि मैं बिहार के विनाश एवं विकास का चश्मदीद गवाह रहा हूँ। पूर्णमासी की चांद का मजा लेना हो तो अमावस्या की अन्धेरी रात को याद रखना होगा। यह चुनाव विकास को स्थिरता देने के लिये है। आज 38 हज़ार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जा चुका है और आज गाँव गाँव मे यूटुबर हैं। आज बिहार में 98 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है जिसमे मोतिहारी और रक्सौल स्टेशन भी शामिल हैं। दरभंग एम्स 1200 करोड़ रुपये से तीन साल में तैयार हो जाएगा मुजफ्फपुर का लीची दरभंगा का मखाना और भागलपुर के सिल्क को मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
यह भी पढ़ें - BJP में शामिल होंगे लालू के लाल तेज प्रताप! मिले जब रविकिशन तो साथ में मीडिया से बात करते हुए...
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के 10 दिनों के अंदर 75 लाख महिलाओं को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे और एक करोड़ लोगो को सरकारी एवं निजी नौकरी तथा स्वरोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत के 47% यानी 62 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला है। भारत मे 12 करोड़ एवं बिहार में 35 लाख लोगों को किसान सम्मान राशि मिलती हैं। उन्होंने आरजेडी का मतलब रंगदारी जंगलराज और दादागिरी बताया। शिल्पी गौतम कांड की बात करते हुए कहा कि शिल्पी की बॉडी साधु यादव के नजदीकी के यहां मिला। चंपा विश्वास कांड की बात करते हुए कहा कि राजद के नेताओ के ऊपर कोई FIR नहीं हुई। शहाबुद्दीन के प्रतापपुर तेजाब कांड का जिक्र करते हुए कहा कि एस पी को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की गई थी और उसके बेटे को टिकट दे दिया।
यह भी पढ़ें - चुनावी माहौल में लालू के साले के बयान से बढ़ेगा बिहार का सियासी पारा, राहुल गांधी को लेकर दे दिया विवादित बयान...