Join Us On WhatsApp

नेपाल में भारतीय पर्यटक से बदसलूकी : महिला से दुर्व्यवहार, पिटाई का वीडियो वायरल...

Nepal me Bhartiya paryatak se badsalooki : Mahila se durvyav

Sitamarhi : नेपाल से लगे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक बार फिर भारतीय पर्यटकों की गरिमा को ठेस पहुंची है। ताजा मामला भंसार कार्यालय (कस्टम चेकपोस्ट) के पास की है। जहां, नेपाली APF के जवानों ने एक भारतीय युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद महिला पर्यटक से भी दुर्व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, भारत से नेपाल घूमने पहुंचे एक परिवार की कार भंसार कार्यालय के समीप खड़ी थी। इसी बात को लेकर नेपाली APF जवानों ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना किसी चेतावनी के जवानों ने युवक को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। महिला के साथ भी बेहद अशोभनीय व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो तेजी सेसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे नेपाली जवान भारतीय व्यक्ति को बर्बरता से पीट रहा है और मदद की गुहार लगा रही महिला से  धक्का मुक्की की जा रही है। यह दृश्य न केवल मानवता को शर्मसार करता है बल्कि नेपाल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़ा करता है। सीतामढ़ी और सुरसंड इलाके में लोगों में नाराजगी है। 



सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp