Banka :- शादी के महज 3 महीने बाद ही नवविवाहिता मैं फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली.
यह घटना बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव की है।यहां एक नव विवाहिता ससुराल पक्ष के कोपभाजन का शिकार बन गई।मिली जानकारी के अनुसार पति ननद व सास के विवाद के कारण नव विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। मृतका का नाम प्रीति देवी है। सूचना मिलने पर रविवार को ग्रामीण ने डायल 112 की पुलिस व अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
मृतका के पिता दिनेश तांती व अन्य परिजन ने बताया की नवंबर 2024 में हिंदू रीति रिवाज से बड़े ही धूमधाम से पुत्री का विवाह खुर्दकोल गांव निवासी मिथिलेश कुमार ताती उर्फ मिट्ठू से किया था। थोड़े दिनों बाद ही उनकी पुत्री के सावली रंग के कारण लड़की काली है कहकर सास ननद व पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।इस बीच दामाद शादी के कुछ दिनों बाद ही मजदूरी हेतु हरियाणा चला गया। इस बीच अगर पुत्री से कभी उन लोगों को बात करना पड़ता तो दामाद कॉन्फ्रेंस पर लेकर पुत्री से बात करवाता था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि विवाहिता का अपनी पति से मोबाइल पर कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद गुस्से में फांसी के फंदे से लटक कर विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से 2 दिन पहले मृतका की सास अपने रिश्तेदार के घर गई थी.घर में वह तथा उनकी ननद ही मौजूद थी।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है.मामले को लेकर एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्षय जुटाया गया.पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया।
अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि खुर्द कोल गॉव ने एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मामले का जाँच किया जा रहा है। जो दोषी होंगे उसपर कार्रवाई की जायेगी.
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट