बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar रविवार को औपचारिक रूप से Janata Dal (United) का दामन थामने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे दोपहर करीब 1 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पटना में जदयू कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। कई कार्यकर्ता हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ पहुंचे हैं और बैंड-बाजे के साथ जश्न का माहौल नजर आ रहा है। पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों में निशांत कुमार को पार्टी के भविष्य के रूप में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: रसोई का बजट बिगड़ा: गैस सिलेंडर महंगा, पेट्रोल-डीजल पर सरकार की राहत
सूत्रों के अनुसार, पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा भी कर सकते हैं, ताकि संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद मजबूत किया जा सके। वहीं, इस कार्यक्रम को देखते हुए जदयू कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha के आवास पर पार्टी की एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में निशांत कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh भी मौजूद थे। इस बैठक को निशांत के राजनीतिक आगाज से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पटना में खौफनाक साजिश बेनकाब: नाबालिग की अवैध सर्जरी, नवजात बच्ची को बेचने की तैयारी
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उनकी एंट्री बड़े पद के साथ हो सकती है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत कुमार के राजनीति में आने से जदयू को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्य की राजनीति में एक नया दौर शुरू हो सकता है।