Join Us On WhatsApp

निशांत कुमार जेडीयू में होंगे शामिल, बिहार की राजनीति में बनेगा नया दौर!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। शनिवार, 7 मार्च को वे जेडीयू की सदस्यता लेंगे और इसके बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

Nishant Kumar will join JDU
निशांत कुमार जेडीयू में होंगे शामिल, बिहार की राजनीति में बनेगा नया दौर!- फोटो : Darsh NEWS

बिहार की राजनीति में एक नई हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। शनिवार, 7 मार्च को निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता लेंगे और इसके बाद बिहार में व्यापक यात्रा करेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद शुक्रवार शाम को पटना के सीएम आवास, अणे मार्ग पर जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद, मंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। करीब एक घंटे तक चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: नमाज पढ़कर निकले कारोबारी पर हमला! दरभंगा में वाव वाटर पार्क के मालिक को मारी गोली

बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि विधायकों ने नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और साथ ही उनके बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग भी की। इसके बाद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पुष्टि की कि निशांत कुमार शनिवार को पार्टी की सदस्यता लेंगे। सभी विधायक एवं सांसदों ने इस निर्णय पर सहमति जताई। बैठक में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से विधायक और मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय सभी के लिए भावनात्मक रूप से कठिन है, लेकिन वे पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: राजधानी पटना में चोरों का आतंक, कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी में 3 फ्लैटों के टूटे ताले

इस कदम के साथ ही निशांत कुमार बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार के विभिन्न हिस्सों में उनकी यात्रा और सक्रियता पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। पार्टी और जनता दोनों ही इस नए राजनीतिक अध्याय का इंतजार कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि जेडीयू में आगामी समय में निशांत कुमार की भूमिका अहम रहेगी।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp