Join Us On WhatsApp

नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत: बेटा निशांत कुमार आज जदयू में होंगे शामिल

नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के बाद, उनके बेटे निशांत कुमार आज जदयू में शामिल होंगे और बिहार की जनता से जुड़ने के लिए अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।

Nishant Kumar will join JDU today
नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत: बेटा निशांत कुमार आज जदयू में होंगे शामिल- फोटो : Darsh NEWS

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और इस राजनीतिक सफर में उनके बेटे निशांत कुमार को पार्टी ने सक्रिय भूमिका देने की तैयारी शुरू कर दी है। निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे जनता दल (यूनाइटेड) – जदयू में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।

जदयू के MLC नीरज कुमार ने बताया कि निशांत बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे और उनकी राजनीतिक छवि को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले ही पार्टी के कुछ नेताओं ने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठाई है। सूत्रों की माने तो निशांत की राजनीतिक शुरुआत डिप्टी सीएम के पद से हो सकती है, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका का संकेत मिलेगा। शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी की अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म पर सस्पेंस, प्लेइंग इलेवन का फैसला आज!

विशेष बात यह है कि निशांत अपने पॉलिटिकल डेब्यू से पहले ही काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ तथा युवा विधायक शामिल हुए। पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह निशांत की सक्रियता ने उनकी भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा तेज कर दी है। बिहार की राजनीति में आने वाले समय में निशांत कुमार का रोल, खासकर पार्टी और जनता के बीच उनके कनेक्शन को मजबूत करने में, काफी अहम साबित होने वाला है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp