Gaya Ji : गया जी में लंगूराही जलप्रपात में अचानक पानी का तेज सैलाब आया। जिससे अचानक पानी का सैलाब आने से 6 बच्चियां बहने लगी। इस घटना को देखकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं ग्रामीणों ने पूरी कोशिश कर सभी बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना गया जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार इमामगंज प्रखंड के लंगूराही पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध लंगूराही जलप्रपात में रविवार को अचानक तब अफरा तफरी मच गई, जब जलप्रपात में अचानक पानी का सैलाब आ गया। पानी का सैलाब इतना तेज था कि, कई लोग उसमें बहने लगे। खासकर 6 बच्चियों पानी के साथ बहने लगी। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटी और फिर किसी तरह से बच्चियों को तेज बहाव से बाहर निकाला गया।
आपको बता दें कि, सभी 6 बच्चियां सुरक्षित हैं। हालांकि, इस क्रम में पहाड़ से जलप्रपात के साथ बहाव के दौरान चट्टान से टकराकर एक बच्ची घायल हो गई। जिसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को मौसम सामान्य था। वहीं बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे। इसी क्रम में अचानक पहाड़ी इलाके से पानी का सैलाब आने लगा। अचानक तेज बहाव वाला पानी आने से लोग इसके चपेट में आने लगे। 6 बच्चियों तेज पानी की धार में पहाड़ की चट्टानों से टकराते हुए बहने लगी। लेकिन, ग्रामीण तुरंत मौके पर जुटे और सभी बच्चियों को सुरक्षित निकाला। फिलहाल, घायल एक बच्ची की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद जलप्रपात पर स्नान करने वाले लोग भयभीत होकर वहां से चले गए।
वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि कैसे अचानक तेज पानी का सैलाब आया और लोगों को बहाकर ले जाने लगा। फिलहाल, इस घटना के बाद उक्त इलाके में कई की जान बचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार इस तरह का पानी का सैलाब लंगूराही जलप्रपात पर पहली दफा देखा गया, जो कि कई लोगों की मौत का सबब बन सकता था।
इस संबंध में इमामगंज BDO संजय कुमार ने बताया कि, इस तरह की घटना की जानकारी मिली है। एक बच्ची के घायल होने की सूचना है। जिसके संबंध में पता किया जा रहा है। उसका इलाज कराया जाएगा। वहीं, पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट