Hajipur : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर चौक के निकट दो बाइक की भीषण टक्कर में मुजफ्फरपुर जिले की एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद 21 वर्षिय कंचन देवी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिलवारा गांव निवासी दिलीप कुमार अपनी पत्नी कंचन देवी और पुत्र सत्यम कुमार के साथ लालगंज स्थित पकड़ी गांव ससुराल गया था।
वहां से बाइक पर सवाल होकर इमादपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई जबकि, पति और पुत्र घायल हो गया। दूसरे घायल करताहा थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव निवासी सागर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार और अर्जुन पासवान के 21 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बताया गया। वह अपने घर से इमादपुर किसी काम के लिए आ रहा था। इस दौरान दो बाइक की टक्कर में घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई।
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट