Join Us On WhatsApp

PM Modi Abuse Row: वोटर अधिकार यात्रा से आम लोगों को किया जा रहा गुमराह, पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी...

मंत्री रेणू देवी ने बेतिया स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के सभी गठक दल के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि, घमंडिया महागठबंधन दल के सदस्य, मां बहन के गाली देने वालों को बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

PM Modi Abuse Row: Voter Adhikaar Yatra se aam logon ko kiya
पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी- फोटो : Darsh News

Bettiah : बिहार सरकार की पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री रेणू देवी ने बेतिया स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के सभी गठक दल के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि, घमंडिया महागठबंधन दल के सदस्य, मां बहन के गाली देने वालों को बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। दिपावाली बाद महागठबंधन रूपी घमंडिया गठबंधन को हमारी मां बहन जिस प्रकार अपने घर से दलिदर खदेड़ती है उसी प्रकार से बिहार से खदेडड़ देंगी। 


कांग्रेस, राजद और घमंडिया गठबंधन के मंच से 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी को दिए गए गाली गलौज और अपशब्द की बिहार की पशुपालन  मंत्री रेणु देवी ने कड़ी निंदा की है। अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि, महिला विरोधी राहुल गांधी, तेजस्वी यादव  को देश की माताओं बहनों से माफी मांगनी चाहिए। 


रेणु देवी ने कहा कि, वोटर अधिकार यात्रा से आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है क्योंकि दोनों युवराज अपनी हार से आशंकित है। राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता जी का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है जो देश की महिलाओं का सरासर अपमान है। रेणु देवी ने कहा कि, बिहार की जनता माताओं बहनों का अपमान नहीं सहेगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। 



बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  

Patna Voter Adhikar Yatra Route: राजधानी पटना में कई रास्तों को किया गया बंद, बाहर निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें...देखें रूट यात्रा  https://darsh.news/news/Patna-Voter-Adhikar-Yatra-Route-Rajdhani-Patna-mein-kai-raston-ko-kiya-gaya-band-bahar-nikalne-se-pehle-yeh-khabar-zaroor-pade-Dekhen-route-yatra-264659

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp