Bettiah : बेतिया के एक निजी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में आगमन को लेकर NDA कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री ललन सिंह, सतीश चंद्र दुबे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जिले के सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहीत दर्जनो की संख्या मे भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्रियो का बेतिया पहुंचने के पहले लौरिया सहित विभिन्न जगहों पर रोक कर जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने संबोधन में एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के सभा में आने का निमंत्रण दिया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, हमारा देश विश्व की अर्थ व्यवस्था में जल्द ही तीसरा स्थान हासिल कर लेगा। आज हमारे देश भारत का नाम पूरे विश्व में बड़े ही मान सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि, ऑपरेशन सिन्दूर अभी खत्म नहीं हुआ है। हमवसुधैव कुटुम्बकम जैसे संबंध निभाने वाले देश है, लेकिन हमारे देश के नागरिको के साथ जो भी आंख दिखाएगा हम उसे नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान 18 जुलाई को नरेंद्र मोदी बिहार को एक बार फिर से हजारो करोड़ की राशी से बनने वाले कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें आप सभी अपने-अपने क्षेत्र से समूह में पहुंचकर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सूने ।
बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट