Join Us On WhatsApp

PUSU चुनावी जंग या गुंडागर्दी? PUSU प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले तनाव चरम पर, कैंपस में हड़कंप

पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बीएन कॉलेज में एक छात्र की पिटाई और वीमेंस कॉलेज के पास झड़प की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PUSU election battle or hooliganism
PUSU चुनावी जंग या गुंडागर्दी? PUSU प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले तनाव चरम पर, कैंपस में हड़कंप- फोटो : Darsh NEWS

पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच बुधवार को बीएन कॉलेज परिसर में एक छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई। घायल छात्र रामप्रकाश कुमार, जो पूर्वी चंपारण का रहने वाला है और सत्र 2024-28 का विद्यार्थी है, ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने उस पर एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का दबाव बनाया।

रामप्रकाश के अनुसार, इनकार करने पर 10-12 युवकों ने रॉड और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य छात्र मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि मारपीट में शामिल युवक कॉलेज के नियमित छात्र नहीं थे। उन्होंने चुनाव अवधि को देखते हुए परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें: ऑटो पर अनिवार्य QR कोड, पर ड्राइवर बोले—हमें तो पता ही नहीं! पटना में उड़ रही है नियमों की धज्जियां

पीरबहोर थाना में पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।उधर, पटना वीमेंस कॉलेज के पास भी चुनावी प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के बाद विवाद बढ़ा और हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से हट गए।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानिए किस राशि का दिन रहेगा खास और किसे बरतनी होगी सावधानी

इस बीच गुरुवार को पटना साइंस कॉलेज में दोपहर एक बजे प्रेसिडेंशियल डिबेट आयोजित होगी। डिबेट में अध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। प्रत्येक प्रत्याशी को अपने विचार रखने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा। 28 फरवरी को होने वाले मतदान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपस्थिति का लाभ भी दिया जाएगा। चुनाव से पहले बढ़ती घटनाओं ने परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp