Join Us On WhatsApp

“अब और बोलेंगे तो मरवा देंगे!" पप्पू यादव बोले – भ्रष्टाचार और मानव तस्करी रोकने में विफल है सम्राट चौधरी

कटिहार कुर्सेला में सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बड़ा बयान देते हुए Samrat Chaudhary, भ्रष्टाचार और मानव तस्करी के मुद्दों पर सीधे सवाल उठाए।

Pappu Yadav said – Samrat Chaudhary has failed to stop corru
“अब और बोलेंगे तो मरवा देंगे!" पप्पू यादव बोले – भ्रष्टाचार और मानव तस्करी रोकने में विफल है सम्राट- फोटो : Darsh NEWS

कटिहार कुर्सेला में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, “मेरा रिश्ता लालू जी और Shakuni ji से  बहुत करीबी रहा है। हम तीन बार सांसद बन चुके हैं, उसके बाद सम्राट चौधरी MLA बने हैं। लालू जी की कृपा से सम्राट चौधरी मंत्री बने हैं। लालू जी शकुनी जी को बहुत मानते थे। जब उनकी मां मरी तो हम वहाँ गए थे।

पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने प्रशांत जी को  यह सुझाव दिया था कि सिर्फ OBC पर हमला क्यों किया जाता है। उन्होंने कहा, “जब Prashant ji बोलते थे Dilip Jaiswal पर, Ashok Chaudhary पर, तब हम सिंगल आदमी थे ये बात कहने के लिए कि पूरा ध्यान OBC पर क्यों है? पप्पू यादव  ने सम्पराट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी की जिम्मेदारी है कि मानव तस्करी को रोके। रोज़ाना 2 साल, 4 साल की बच्चियों के साथ बलात्कार की खबर आ रही है। अगर हम पुलिस विभाग पर सवाल उठाते हैं तो हमें गिरफ्तार कर देते हैं। अब और ज्यादा बोलेंगे तो शायद  मरवा भी देंगे।

यह भी पढ़ें: कुख्यात अपराधी संजय मांझी की गिरफ्तारी के दौरान STF पर हल्ला, तीन जवान घायल…पूरा घटनाक्रम पढ़ें

उन्होंने भ्रष्टाचार पर भी बड़ा हमला किया। कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार राजस्व में है। “CEO, ADM, DSLR और थाना में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। करोड़ों-अरबों रुपए कमा चुके हैं। 99% CEO और ADM भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पप्पू यादव ने BJP और उसके प्रचारकों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि राम रहीम, आसाराम, नित्यानंद  जैसे बलात्कारी बाबा  BJP का प्रचार करते हैं। “इनमें से कई के खिलाफ बलात्कार और क्रिमिनल के केस दर्ज हैं। सब के सब जेल के बाहर बेख़ौफ़ घूम रहे हैं, बीजेपी को सनातन धर्म से कोई मतलब नहीं, इन्हें बलात्कारी बाबा चाहिए, संत और सनातन नहीं।”


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp