पटना: भाजपा ने बीते दो दिनों में दो बड़े फैसलों से देश और बिहार की जनता को चौंका दिया। एक तरफ पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया तो दूसरी तरफ बिहार में प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया। भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसके बाद अब पार्टी कार्यालय में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। पार्टी कार्यालय में भी नेता और कार्यकर्त्ता जुटने लगे हैं। लोगों में नए प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने की होड़ लगी है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले का हम स्वागत करते हैं। यह बिहार के लिए ख़ुशी की बात है कि लगातार डोज बढ़ रहा है। बिहार की जनता ने 202 सीटें दे कर सरकार के विकास कार्यों को मजबूती दी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना कर बिहार के नौजवानों पीढ़ी के दायित्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि दिलीप जायसवाल जी बिहार सरकार में मंत्री हैं, सरकार में उनका दायित्व बढ़ गया है तो बिहार के संगठन को बढ़ाने के लिए संजय सरावगी को अब नया प्रदेश पदेश अध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ें - IPRD के नए डायरेक्टर ने संभाला पदभार, कहा जनकल्याणकारी योजनाओं को...
भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संजय सरावगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने मेरे ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने का काम करूंगा। हम लोग पार्टी को मां के समान मानते हैं। सरकार के साथ पार्टी का किस तरह समन्वय रहे और पार्टी कैसे आगे बढ़े इसके लिए निश्चित रूप से काम करते रहेंगे। साथी साथ पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व नहीं जो मुझ पर विश्वास दिखाया है उसे पर अक्षरशः उतरने की कोशिश करूंगा हमारा केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक की निगाहें पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं पर चाहे वह बूथ लेवल का ही कार्यकर्त्ता क्यों ना हो उस पर निगाह जरूर बनी रहती है और उसी हिसाब से पार्टी तय करती है कि किसको क्या काम देना है।
अब आप कल का ही निर्णय देख लीजिए यह कितना बड़ा निर्णय था और पूरे बिहार के गौरव की बात थी जिस तरह से बिहार सरकार के और मंत्री और हमारे मित्र नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया यह अपने आप में पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति निष्ठा और समर्पण है। यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पहुंच सकता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पार्टी का आभार व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें - नई सरकार में लोगों को मिलने लगी सरकारी नौकरी, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र...