Patna : चिराग पासवान की बड़ी मां से जुड़े मामले में पटना हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और प्रिंस राज की मां सुनैना देवी को बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने इनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए प्राथमिकी सूचक नोटिस जारी किया है। जस्टिस संदीप कुमार ने दायर अर्जी पर सुनवाई की। वहीं पशुपति पारस की पत्नी के ए़डवोकेट ने कहा कि, राजकुमारी देवी पढ़ी-लिखी नहीं हैं। वह अंगूठा का निशान लगती हैं। लेकिन, दर्ज प्राथमिकी में हस्ताक्षर किया हुआ है। कोर्ट ने दर्ज प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगाते हुए सूचक को नोटिस जारी किया है।
दरअसल, इसी साल अप्रैल, 2025 में रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया था कि, उनकी दोनों देवरानी उनसे झगड़ती हैं और शहरबन्नी स्थित घर से निकालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, पशुपति पारस की पत्नी और प्रिंस राज की मां ने ताला जड़ दिया था।
इतना ही नहीं, 50 बीघा जीमान पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया था। इसी को लेकर उनकी ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी आकर बड़ी मां से भेंट की और चाचा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।