Join Us On WhatsApp

एक दूजे के बिन जीना गंवारा नहीं, पति की मौत के 10 मिनट के अंदर ही पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण

एक दूजे के बिन जीना गंवारा नहीं, पति की मौत के 10 मिनट के अंदर ही पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण

Pati patni ki ek sath maut
एक दूजे के बिन जीना गंवारा नहीं, पति की मौत के 10 मिनट के अंदर ही पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण- फोटो : Darsh News

गया जी: कहानियों में और प्रेम में पड़े जोड़ों के मुंह से आपने अक्सर सुना होगा कि हम एक दूसरे के बिना नहीं जी सकते हैं। लेकिन गया जी से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक दंपत्ति 10 मिनट की भी जुदाई नहीं सह सकी और पति पत्नी ने एक साथ अपने प्राण त्याग दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं लोगों में पति पत्नी के बीच प्यार और एक दूसरे के लिए त्याग की भावना के चर्चे शुरू हो गए। घटना गया जी के परैया प्रखंड अंतर्गत मझियावां पंचायत के रामडीह गांव की है जहां पति की मौत का सदमा पत्नी नहीं सह सकी और महज 10 मिनट के अंदर प्राण त्याग दिए। अब पति पत्नी दोनों की अर्थी साथ में उठी। 

मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 60 वर्षीय नंदकिशोर शर्मा की अचानक मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजन अभी रिश्तेदारों को उनकी मौत की सूचना दे ही रहे थे इसी बीच उनकी 58 वर्षीया पत्नी मानती देवी भी अचानक बेहोश हो कर गिर गई। परिजन आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले कर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। मातमी सन्नाटा के बीच पति पत्नी के लगाव की चर्चा हर जुबान पर है। लोगों ने बताया कि मृतक दंपत्ति की एक पुत्र और चार पुत्री है। सभी बेटियां अपने ससुराल में रहती हैं जबकि बेटा कोलकाता में काम करता है। लोगो ने बताया कि मृतक दंपत्ति एक सप्ताह पहले ही बेटे बहू के पास एक सप्ताह तक कोलकाता में रह कर आए थे। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव के लोग मृतक दंपत्ति के घर उमड़ गए और दंपत्ति की एक साथ अंतिम संस्कार में जुट गए।

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp