Join Us On WhatsApp

राजधानी पटना में सुबह सुबह चली गोलियां, कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली..

राजधानी पटना में रविवार की अहले सुबह अपराधी और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई जिसमें पुलिस ने एक कुख्यात को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी कुछ दिन पहले भी...

Patna me encounter
राजधानी पटना में सुबह सुबह चली गोलियां, कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली...- फोटो : Darsh News

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने एक बार फिर अपराधी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात को गोली मारी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया लेकिन पुलिस ने कुख्यात के पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। 

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली का कुख्यात अपराधी अमित PMCH में आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने PMCH के समीप मरीन ड्राइव पर पहुंची तो अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल हालत में पुलिस ने कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है।

बता दें कि बीते 28 जनवरी को अमित पटना सिविल कोर्ट में एक अपराधी की हत्या करने की नीयत से अपने साथियों के साथ पहुंचा था। इस दौरान उसका एक साथ पीयूष हथियार के साथ पकड़ा गया था जबकि कुख्यात अमित भागने में सफल रहा था। बताया जा रहा है कि पकड़े गए अपराधी के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp