Contraceptive Pills for Men: वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए एक ऐसी गर्भनिरोधक गोली बनाई गई है, जो अनचाहे गर्भ को रोकने की जिम्मेदारी अब पुरुषों के कंधों पर डाल सकती है। इस नई खोज से महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों के हार्मोनल दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलने की अब उम्मीद है।
गोली कैसे करती है काम ?
आपको बता दें कि, यह गोली पुरुषों में शुक्राणु उत्पादन को अस्थायी रूप से रोकने या कम करने के लिए बनाया गया है। यह हार्मोन-मुक्त तकनीक पर आधारित है, जो पुरुषों के प्रजनन तंत्र को प्रभावित किए बिना शुक्राणुओं की गतिशीलता को नियंत्रित करेगी। दिसंबर 2023 में यूके में 16 पुरुषों पर इस गोली का पहला मानव परीक्षण शुरू किया गया था और प्रारंभिक परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। यह गोली शुक्राणुओं को अंडे तक पहुंचने से रोकती है, जिससे गर्भधारण की संभावना लगभग शून्य हो जाती है।
अब महिलाओं को नहीं खानी होगी गर्भनिरोधक गोली
अब तक गर्भनिरोध का बोझ मुख्य रूप से महिलाओं पर था, लेकिन अब हार्मोनल गोलियां, इंजेक्शन या दूसरे तरीकों का सहारा पुरुष भी ले सकते हैं। इनके दुष्प्रभावों में अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना और ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्याएं शामिल हैं। पुरुष गर्भनिरोधक गोली के आने से महिलाएं इन दुष्प्रभावों से बच सकेंगी।
हालांकि, इस गोली को व्यापक स्तर पर उपलब्ध होने में अभी समय लगेगा। वैज्ञानिक इसके दीर्घकालिक प्रभावों और सुरक्षा मानकों का अध्ययन कर रहे हैं। पुरुषों में इस गोली को अपनाने की मानसिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एक बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पुरुष इस नई जिम्मेदारी को अपनाने के लिए तैयार हैं, जबकि कुछ इसे लेकर संशय में हैं।
लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, गोली का नाम YCT-529 है। इस दवा को कोलंबिया यूनिवर्सिटी और YourChoice Therapeutics नाम की कंपनी ने मिलकर बनाया है। कंपनी ने 16 लोगों पर इस दवा का ट्रायल किया था। टेस्ट के दौरान देखा गया कि, दवा शरीर में सही मात्रा में पहुंच रही है या नहीं। साथ ही, यह भी देखा गया कि दवा लेने वालों में गंभीर लक्षण जैसे दिल की धड़कन बढ़ना, हार्मोनल बदलाव, सूजन, सेक्सुअल क्षमता में बदलाव, तो नहीं दिखाई दे रहे। ट्रायल के दौरान सभी को इसकी डोज दी गई। टेस्ट के बाद किसी भी शख्स में कोई गंभीर लक्षण या नतीजे देखने को नहीं मिले। परीक्षण करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि, कम लोगों पर किए गए टेस्ट को इस दवा ने पास कर लिया है।