Join Us On WhatsApp

पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Police abhiraksha mein kaidi ki hui maut, parijanon ne polic

Vaishali : वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस अभिरक्षा में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर तिलौर गांव के रहने वाला 55 वर्षीय वैद्यनाथ साहनी बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में बताया गया कि, वैद्यनाथ साहनी को कटारा और गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने बीते बुधवार की दोपहर में ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार करके लाया था। उसके निशान देही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। हालांकि, अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

 डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती पुलिस लाइन से बुलाकर सदर अस्पताल में किया गया। वहीं कोई हाजीपुर के कैठने की पुलिस की सदस्य अस्पताल में कैंप कर रही है। ‌परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में सादर SDPO-1 सुबोध कुमार ने बताया कि, ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लाया गया था। उसके निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। लेकिन, तबीयत खराब होने के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव की पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp