Join Us On WhatsApp

पुलिस ने 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया, 7अभियुक्त गिरफ्तार...

बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन नया सवेरा के तहत सरण पुलिस की बड़ी कार्रवाई। मई-2024 से अबतक के विशेष अभियान में कुल 215 लड़कियों को मुक्त कराकर 27 कांड दर्ज करते हुए 79 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

Police ne 9 nabalig ladkiyon ko orchestra se mukt karaya, 7
9 नाबालिग लड़कियांआर्केस्ट्रा से मुक्त- फोटो : Darsh News

Chhapra : सारण पुलिस द्वारा इन दिनोंनया सवेरा नाम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में आर्केस्ट्रा संचालकों के द्वारा जबरन नाबालिक लड़कियों से नृत्य करवाना तथा उनका शारीरिक शोषण को लेकर विशेष छापामारी अभियान शुरू किया गया है। प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पत्र के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इसुआपुर थानान्तर्गत राहुल आर्केस्ट्रा, संगीता आर्केस्ट्रा, संगीता आर्केस्ट्रा, मुस्कान आर्केस्ट्रा, विपिन आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 09 नाबालिग (जिनमें बिहार-02, झारखंड की 01 एवं प० बंगाल-05,उड़ीसा की01) लड़कियों को मुक्त कराया गया। 


इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-74/25, दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जबकि इस मामले में 7आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।वही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ० कुमार आशीष के निर्देशन में मई-2024 से अब तक सारण जिलान्तर्गत कुल 215 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 27 कांड दर्ज करते हुए 79अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों में नीरज यादव थाना मसरख, तालिब खान खैरा, शुभम कुमार गोपालवाड़ी मसरख, अबुल हुसैन थाना इसुआपुर ,अंकित कुमार मिर्जापुर थाना मढ़ौरा बिट्टू हाशमी थाना इसुआपुर ,चंदन कुमार तिवारी थाना मसरख शामिल है।




इस छापामारी दल में 1. थानाध्यक्ष महिला ,इसुआपुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी।2. एएचटीयू टीम, सारण।3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।4. रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य।5. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य शामिल थे। वही इस संबंध में सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने प्रेसकांफ्रेंस के माध्यम से बताया है कि अभी तक 215लड़कियों को मुक्त कराकर 27 कांड दर्ज करते हुए 79 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।



छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Bihar-ki-beti-Deepshikha-ko-mila-swatantrata-divas-samaroh-mein-aamantran-PM-Yuva-Lekhak-yojana-ke-391860

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp