Join Us On WhatsApp
BISTRO57

औरंगाबाद में छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला..

Police team which reached Aurangabad on the complaint of mol

Aurangabad :- बिहार के औरंगाबाद में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ है, हसपुरा थाना क्षेत्र के चनहट गांव में महिला से छेड़खानी की शिकायत पर पीड़ित परिवार के साथ आरोपी के घर पर गई पुलिस पर हमला बोल दिया गया।इसमें पुलिस और पीड़ित परिवार के सदस्यों पर रोड़ेबाजी की गई, जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हसपुरा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
 घायलों में हसपुरा थाना के पुलिसकर्मी चांदीलाल सिंह, अजय सिंह, चनहट निवासी रामस्वरूप भगत, चनदीप पाल और सुरेश भगत शामिल है।              

पीड़ित परिवार के कमलेश कुमार एवं पप्पू कुमार ने बताया कि  उनके परिवार की महिलाएं देर शाम शौच के लिए बघार में गई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ मनचलों ने महिलाओं से छेड़खानी की और उनका मोबाइल छीन लिया। घर आकर महिलाओं ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी।इसकी सूचना तत्काल  हसपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम पीड़ित परिवार के साथ जब आरोपियों के घर पहुंची, तो उनके द्वारा पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडे से भी हमला किया। इस दौरान पीड़ित परिवार पर भी हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए है।   

   वहीं घटना को लेकर चनहट गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस के कैम्प करने से चनहट गांव छावनी में तब्दील हो गया हैं।हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएंगा।
औरंगाबाद से गणेश की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp