Join Us On WhatsApp

सड़क पर सोने वाले गरीब और असहाय लोगों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, राजधानी पटना में प्रशासन की तरफ से...

सड़क पर सोने वाले गरीब और असहाय लोगों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, राजधानी पटना में प्रशासन की तरफ से...

Poor and helpless people sleeping on the streets will get st
सड़क पर सोने वाले गरीब और असहाय लोगों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, राजधानी पटना में प्रशासन की तरफ- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गिरते पारा के साथ अब राजधानी में कुहासे का भी असर दिखने लगा है। गुरुवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते हुए ठंड के बीच पटना जिला प्रशासन ने बेघर और असहाय लोगों के लिए व्यवस्था कर ली है। प्रशासन ने राजधानी पटना में 26 रैन बसेरे तैयार कर लिए हैं। इन सभी रैन बसेरों में 953 बेड की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार नगर निगम ने स्थायी, अस्थायी और जर्मन हंगेर तीनो तरह के रैन बसेरे अधिक सुविधाजनक बनाये हैं। इन जगहों पर तीन शिफ्टों में केयर टेकर की तैनाती की गई है जबकि हर जगह पर प्रबंधक भी तैनात किये गए हैं। इन रैन बसेरों में आश्रय लेने के लिए लोगों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा। जर्मन हैंगर में दो मंजिला बेड लगाये गए हैं ताकि अधिक लोगों को ठहराया जा सके। इसके साथ ही सभी जगहों पर टीवी, टॉयलेट, पंखा, मच्छरदानी, कंबल और सवच पानी की भी व्यवस्था की गई है। लोगों को ठण्ड से बचने के लिए दो-दो कंबल दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें        -       5 दिनों की बैठक के बाद विधानसभा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित, इस दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया तो...

राजधानी पटना में सबसे अधिक रैन बसेरे नगर निगम ने नूतन राजधानी और कंकड़बाग अंचल में बनाये हैं जहां वैसे रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदुर और ठेला लगाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी जो खुले में सोने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने भी अगले 3 से चार दिनों में ठण्ड और भी बढने की चेतावनी जारी कर दी है। पटना में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जो कि आने वाले दिनों में और भी कम हो सकता है

यह भी पढ़ें        -       महिला और कुत्ता पर अपने बयान से पलटे BJP विधायक, कहा 'मेरे कहने का मतलब था...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp