Join Us On WhatsApp

1 वर्ष पहले महिला ने की थी अपने प्रेमी की हत्या, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे, कारण...

1 वर्ष पहले महिला ने की थी अपने प्रेमी की हत्या, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे, कारण...

Premika ne premi ki

पटना: राजधानी पटना की पुलिस ने करीब एक वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है साथ ही एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग की वजह से महिला ने अपने देवर और दो अन्य लोगों के साथ मिल कर अपने प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दी थी और अब पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

मामले को लेकर पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि बीते वर्ष मार्च में राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति की गला रेत हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था और छानबीन में जुट गई थी। दिसंबर महीने में मृतक की पहचान हो सकी और अब घटना के करीब एक वर्ष बाद पुलिस अनुसंधान के बाद मुख्य आरोपी की पहचान की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक कुमार और सनी कुमार के रूप में की गई है।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जहानाबाद निवासी मृतक महादेव साव का महिला के साथ करीब चार वर्षों से था। इसी बीच मृतक ने महिला की आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर रहा था। इसकी वजह से महिला ने अपने देवर आलोक कुमार, एक ऑटो चालक सनी कुमार और एक अन्य व्यक्ति की मदद से साजिश के तहत जहानाबाद से बुला कर फिर सुनसान जगह पर ले कर गला रेत हत्या कर दी। गिरफ्तार लोगों के पास से नृतक का आधार कार्ड और एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। अब करीब एक वर्ष बाद पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चौथे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp