पूर्वी चंपारण: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं। पटना में शक्ति अधिकार यात्रा में शामिल होने के बाद वे पूर्वी चंपारण की मोतिहारी पहुंची। मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मौजूद लोगों से भोजपुरी में पूछा 'का हाल बा?' अब बदलाव का समय आ गया है, बिहार में इस बार बदलाव लाइए। उन्होंने कहा यह आपकी धरती बहुत पवित्र है, इस धरती का महत्व आपको भले नहीं पता हो लेकिन पूरा देश इसकी महत्व जानता है। यही वह धरती है जहां से गांधी जी ने आंदोलन शुरू किया था। आज मैं इस धरती को नमन करती हूं कि इसी धरती के लोगों ने गांधी जी के साथ अंग्रेजी शासकों के खिलाफ बगैर झुके लड़ाई किया। यहां शुरू हुआ वह दुनिया का पहला स्वतंत्रता आंदोलन था जिसमें किसी का खून नहीं बना, हमने इस आंदोलन को जीता और देश आजाद हुआ।
प्रियंका गांधी ने मोतिहारी में दलित, पिछड़ा और महिलाओं की बात करते हुए कहा कि यह देश बस इसलिए महान है क्योंकि यहां हर गरीब, अमीर, दलित, पिछड़े हर वर्ग के लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला है। हमारे पूर्वजों ने इस लिए नहीं लड़ा कि उन्हें सत्ता मिले बल्कि उन्होंने इसलिए लड़ा था कि आपको विकास, शिक्षा समेत अन्य अधिकार मिले। इस देश के संविधान की हिफाजत हम सबको मिल कर लड़ना पड़ेगा। आपको यह अधिकार दिलाने के लिए इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी गई लेकिन आज भाजपा वाले पूछते हैं कि 70 वर्षों में क्या हुआ तो आज मैं जवाब दे रही हूं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में आपके अधिकार को मजबूत किया, शिक्षा संस्थान बने, देश को आगे बढ़ाया गया, उद्योग धंधे लगे। यह समाज शिक्षित समाज था, यहां के लोग आईएएस-आईपीएस बनते थे लेकिन आज उन्हें रोजगार नहीं मिलती है। मैं पूरा देश घुमती हूं हर जगह मैं देखती हूं तो सभी राज्यों में मजदूर सिर्फ बिहार के हैं। यहां एक भी रोजगार नहीं है जिसकी वजह से बिहार के लोग पलायन कर दूसरे राज्यों में जाते हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी हम महिलाओं से बात कर रहे थे, महिलाओं ने कहा कि सब महिलाओं ने कहा कि पुरुष पलायन कर चुके हैं, हम अकेले रहते हैं। सारी जिम्मेदारी हमारी है लेकिन हम कमा नहीं सकते हैं क्योंकि हम आशा में हैं, आंगनबाड़ी में हैं और जब जरूरत पड़ती है तो हमें जाना पड़ता है। बिहार में 20 वर्षों से वोट चोरों की सरकार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि शिकायत आपसे भी है, ये लोग ऐसे ही 20 वर्षों से राज नहीं कर रहे हैं। भाजपा के लोग पहले चुनाव के समय धर्म की बात करते थे। वे धर्म के आधार पर लोगों को बांटते थे। एक दो चुनाव में ये लोग चल गये लेकिन अब पिछले चुनाव में इन्हें पता चला कि धर्म के आधार पर चुनाव नहीं जीत पाएंगे तो अब चुनाव के समय में घुसपैठियों का नाम लेते हैं। अब खोखले भाषण, जुमलेबाजी, धोखेबाजी नहीं चल रहा है तो इन लोगों ने अब वोट चोरी शुरू कर दिया। राहुल गांधी अक्सर बताते हैं कि भाजपा के लोगों ने वोट चोरी के लिए कितनी बड़ी रणनीति तैयार की और SIR करवाई। आपसे हमें शिकायत यह है कि आपने नेताओं की आदत बिगाड़ दी है। आपने उनके कहने पर धर्म के आधार पर वोट दे कर उन्हें जीता दिया तो क्यों कोई काम करेगा। तो जब नेताओं को पता है कि बगैर काम किये वोट मिल ही जायेगा तो वे काम क्यों करेंगे।
यह भी पढ़ें - यह सम्मान नहीं बल्कि..., पटना में प्रियंका गांधी ने कहा 'नीतीश सरकार कभी नहीं...'
प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने धर्म के आधार पर वोट दिया और वे लोग 1 रूपये में सारी जमीन अडानी को देने लगे, अम्बानी को सारे रूपये दे दिया। ये लोग आपकी संपत्ति अपने बड़े दोस्तों के हाथों बेच दिया। इन लोगों ने देश के खदान, एयरपोर्ट, बड़े बड़े उद्योग अडानी और अंबानी के हाथों बेच दिया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी के एक और दोस्त हैं जिन्होंने आपके मखाने पर टैक्स बढ़ा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति का हाथ पकड़ कर चलते हैं लेकिन उन्होंने कभी आपकी समस्याएँ नहीं देखी। जब देखों चीजें महंगी होती हैं और अब चुनाव के समय में सब कुछ सस्ता कर दिया। आज यहां के किसानों की वही स्थिति है जो महात्मा गांधी ने यहाँ छोड़ा था। अब चुनाव के लिए कुछ समय बचे हैं तो देखना कैसे एलान होंगे। कहते हैं महिलाओं को दस हजार रूपये देंगे तो क्या वे हर महीने देंगे? 20 वर्षों से इनकी सरकार थी तब नहीं दिया तो आज क्यों दिए? चुनाव खत्म होने के बाद यह भी बंद हो जायेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम महिलाओं से समझदार कोई नहीं हो सकता। ये लोग अगर दस हजार रूपये दे रहे हैं तो ले लो लेकिन वोट अपने देश के लिए करना।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मैं बता रही हूं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन ने तय किया है कि हमारी सरकार बनने पर हम हर महीने 2500 रूपये देंगे। अगर हमारी सरकार बनने पर यह काम नहीं हुआ तो दंड देना पड़ेगा। लेकिन इन लोगों ने कितने झूठे वादे किये एक भी पूरा नहीं हुआ तो आप उन्हें अब सबक सिखाइए। आप लोगों की पहचान कीजिये कि उनकी नियत क्या है। मेरा भाई है मुझे नहीं बोलना चाहिए लेकिन राहुल गांधी असली देशभक्त है। एक असली देशभक्त ही देश को जोड़ने के लिए 4 हजार किलोमीटर पैदल चल सकता है, आपको समझने के लिए आपके पास आ सकता है। वह आपकी स्थिति को आपके पास आ कर समझता है और फिर सोचता है कि हम ऐसी कौन सी योजना ला सकते हैं जिससे आपकी समस्या खत्म हो सकती है। असली देशभक्त चोरी से सत्ता में नहीं आते और न ही झूठे वोटों से सत्ता में आते हैं।
यह भी पढ़ें - रोहिणी दीदी ने कभी भी..., तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी मीडिया के सामने कहा...
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। पिछड़े, अतिपिछड़े, महिलाओं, दलितों के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि वे समझते हैं कि जितने भी बलिदान दिए गए हैं वह सब इसी न्याय के लिए दिए गये। आज कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद आपके लिए काम करना चाहती है तो आप उन्हें समझिये। बड़ी बातें करना आसान है लेकिन असली काम करना आसान नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने यह सब करके दिखाया है। कांग्रेस के समय में आपके इलाकों में कितनी सड़कें और पुल बने लेकिन पिछले ३ वर्षों में कितने पुल बह गए वह याद है आपको? विकास पुरुष बनते हैं लेकिन उनसे एक पुल नहीं बन पाता है। उद्घाटन से पहले ही पुल बह जाते हैं। CAG के रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आपके विकास के 70 हजार करोड़ रूपये गायब हो गये। कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार, खाद्य सुरक्षा योजना लाई लेकिन इन्होने सारी योजनाओं को कम कर दिया और आपके सामने ऐसे बोलते हैं जैसे आपके ऊपर इन्होने अहसान कर दिया।
कांग्रेस पार्टी नियुक्ति का कैलेंडर लाएगी जिसमें सब को पहले ही पता होगी कि किस विभाग में कब वैकेंसी आएगी कब परीक्षा होगी। ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ वादे करते हैं बल्कि कांग्रेस शासित राज्यों में देखिये हम वादों को पूरा भी कर रहे हैं। हम सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 1500 रूपये से शुरू करेंगे और उसमें हर वर्ष दो सौ रूपये की बढ़ोतरी करेंगे। भूमिहीनों को घर के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन देंगे जिसका मालिकाना हक़ महिलाओं को मिलेगा। किसानों को एमएसपी की गारंटी देते हैं। मनरेगा में प्रतिदिन 300 रूपये और काम के दिन दोगुनी मजदूरी दी जाएगी। 200 यूनिट बिजली मुफ्त होगी, माई बहिन मान योजना के तहत सीधे खाते में रूपये जायेंगे। हमलोगों ने राजस्थान में 25 लाख रूपये तक के स्वास्थ्य की गारंटी दी थी वही स्कीम हम बिहार में भी लागू करेंगे। हम खोखली बातें नहीं करते हम करके दिखाए हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने आरक्षण से संबंधित कई घोषणाएं की जिसके तहत अतिपिछड़े और दलितों के लिए होंगे। 50 करोड़ रूपये तक के सरकारी ठेके में भी 50 प्रतिशत का आरक्षण पिछड़े वर्ग के लोगों को दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - राजधानी पटना में आधी आबादी को साधेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मंच पर मौजूद हैं...