Join Us On WhatsApp

पूर्व उप- सेना प्रमुख एस के सिंह के बाद पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्र जन सुराज पार्टी में शामिल, कहा- प्रशांत...

Purv Up- Sena Pramukh ES Ke Singh ke bad purv Lieutenant Gen

Patna : जन सुराज के व्यवस्था परिवर्तन के अभियान से प्रभावित होकर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्र जन सुराज परिवार में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उन्हें पटना में पत्रकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विजय कुमार मिश्र ने कहा कि, उनका जन्म मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुजफ्फरपुर और गया से की है। इसके बाद वे अपने पिता की तरह सेना में भर्ती हो गए। सेना में सेवा के दौरान वे देश के कई हिस्सों में रहे और वहां उन्होंने महसूस किया कि, उनकी जन्मभूमि विकास के मापदंडों पर अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे रह गई है। इसलिए उन्होंने बिहार में बदलाव की मुहिम में अपना योगदान देने के लिए जन सुराज से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि, बदलाव के लिए प्रयास, संगठन और दिशा की जरूरत होती है। जन सुराज के पास संगठन है और प्रशांत किशोर का ऊर्जावान नेतृत्व उसे दिशा दे रहा है।


इस अवसर पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि, एस के सिंह के बाद सेना में इतने बड़े पद पर रहे विजय कुमार मिश्र का जन सुराज में शामिल होना जन सुराज की सोच की ताकत को दर्शाता है। जन सुराज में सही लोगों का शामिल होना इस अभियान को मजबूती देता है। उन्होंने ये भी कहा कि, जन सुराज और अन्य दलों में अंतर यह है कि अपराधी, बालू-शराब माफिया अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े हैं, जबकि पूर्व उप सेना प्रमुख, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता वाई बी गिरी, पूर्व राजदूत मनोज भारती जैसे सही और ईमानदार लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp