Join Us On WhatsApp

RJD के बाहुवली विधायक रीतलाल यादव को जान से मारने की कोशिश, पत्नी ने किया खुलासा...

RJD ke bahubali vidhayak Reetlal Yadav ko jaan se maarne ki

Bhagalpur : शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में बंद आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें JLNMCH मायागंज के फेब्रिकेटेड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। विधायक का बीपी और शुगर लेवल लो होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी और मायागंज अस्पताल पहुंचते ही विधायक की हालात के बारे में जानकारी लेना चाह रहे कुछ पत्रकारों के साथ जेल पुलिस ने धक्का-मुक्की तक किया। पुलिस खबर कवरेज कर रहे पत्रकारों को गाली गलौज करते हुए अमयांदित व्यवहार किया है। हालांकि, घटना का वीडियो भी वायरल हो सोशल मीडिया पर हो रहा है। वीडियो में पूरी घटनाक्रम दिख रही है। इधर, चिकित्सकों से जानकारी मिली है कि, विधायक की स्थिति खतरे से बाहर है। देर रात तक उनकी हालत सामान्य होने लगी थी। 

पत्नी ने कहा- .....मेरे पति को जेल मे जान मारने की रची जा रही है साजिश

विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि, उनके पति को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है। वीडियो में विधायक की पत्नी ने भी यह बताया है कि, उनके पति मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं। दो महीने पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधायक रीत लाल यादव को भागलपुर के केंद्रीय कारा में शिफ्ट कराया गया था। मालूम हो कि, पटना के खगौल थाना क्षेत्र में 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। बेउर जेल में बड़ी संख्या में विधायक के समर्थकों की जुटान देख उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था, जहां उन्हें खंड तीन में रखा गया है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp