Join Us On WhatsApp

बेगूसराय में तालाब में उतर राहुल गांधी ने पकड़ी मछली, PM मोदी पर भी जम कर बरसे

बेगूसराय में तालाब में उतर राहुल गांधी ने पकड़ी मछली, PM मोदी पर भी जम कर बरसे

Rahul Gandhi entered the pond in Begusarai and caught a fish
बेगूसराय में तालाब में उतर राहुल गांधी ने पकड़ी मछली, PM मोदी पर भी जम कर बरसे- फोटो : Darsh News

बेगूसराय: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कभी ट्रक पर चढ़ते हैं तो कभी जलेबी छानने लगते हैं और ऐसी ही एक अजीब हरकत उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बेगूसराय में किया। राहुल गांधी सड़क मार्ग से चल कर तालाब पहुंचे और वहां उन्होंने मछली पकड़ी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान उनके कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जबकि कई लोग वहां नारेबाजी भी कर रहे हैं।

दरअसल राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचे थे जहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए वे सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर भर्रा गांव में स्थित तालाब पर पहुंचे और नाव पर सवार हो गए। तालाब में जाने के बाद राहुल गांधी ने पानी में छलांग लगा दी और मुकेश सहनी के साथ जाल से मछली पकड़ी और तालाब में डुबकी भी लगाई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ तालाब में नाव पर बेगूसराय की कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी मौजूद रही। हालांकि इस दौरान नेताओं ने मछली पकड़ कर उसे फिर वापस तालाब में ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें    -   अनंत सिंह तो जायेंगे जेल, जन सुराज के प्रत्याशी भी किये जायेंगे गिरफ्तार..., DGP विनय कुमार ने कहा अब तक 80...

बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने PM मोदी और NDA पर जम कर निशाना साधा और कहा कि 56 इंच की छाती वाला डरपोक है, वह सिर्फ ट्रम्प से नहीं बल्कि अंबानी और अदानी से भी डरता है। गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी लेकिन वे किसी से डरते नहीं थे। राहुल गांधी ने बेगूसराय में एक बार फिर दोहराया कि आप अगर कह दो कि मोदी जी आप योग के दो चार आसन कर लीजिये हम आपको जीता देंगे तो वह करने लगेंगे, आप उन्हें डांस करने कहेंगे तो वह डांस भी करने लगेंगे। 

यह भी पढ़ें    -   बिहार में रैलियों के नाम होगा रविवार, राहुल-मोदी-नीतीश तेजस्वी होंगे मैदान में तो मोकामा कांड होगा केंद्र में...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp