Join Us On WhatsApp

Raksha Bandhan 2025: भारत, UAE, अमेरिका और अन्य देशों में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानें, क्या है सही समय और तारिख...

Raksha bandhan : भारत में इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2025: Bharat, UAE, America aur anya deshon me
रक्षा बंधन का त्योहार - फोटो : Google Image

Raksha bandhan 2025 : हर साल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन श्रावण मास में ही मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। पूरे देश भर में 9 अगस्त 2025 शनिवार के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।


भारत में इस साल रक्षा बंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि यानी 8 अगस्त को दोपहार 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू हो रही है। इसलिए भारत में राखी का त्योहार 9 अगस्त 2025, शुक्रवार के दिन ही मनाया जाएगा। 


विभिन्न देशों में रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त :

भारत समेत यूएई, कनाडा और फ्रांस में राखी बांधने का शुभ समय 9 अगस्त 2025 शनिवार को है। UAE में विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर सुबह के 11 बजकर 54 मिनट तक है। 


वहीं, बात करें अमेरिका कि तो अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में रक्षा बंधन 8 अगस्त 2025 को ही मनाया जाएगा। न्यू यॉर्क, कैलिफोर्निया, टेक्सास समेत अमेरिका के कई राज्यों में 8 अगस्त को ही पूजा की जाएगी।  


शुभ मुहूर्त:

न्यू जर्सी में 4:18PM – 5:14 PM

लॉस एंजेल्स: 2:20PM – 5:04 PM

शिकागो: 3:18PM – 5:11 PM (समय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।)


भारत, यूएई, कनाडा और फ्रांस में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा। 09 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि है, इस वजह से पूजा करने के लिए 9 तारीख को सुबह से लेकर दोपहर तक का समय बेहद शुभ है।


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/PK-ne-TRE-4-mein-domicile-neeti-laagu-karne-par-sarkar-ko-ghera-bole-chunav-ke-karan-sirf-ye-ghoshna-896495

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp