Join Us On WhatsApp

बिहार में विकास के लिए फिर से चुनिए NDA सरकार, समस्तीपुर में CM नीतीश ने...

बिहार में विकास के लिए फिर से चुनिए NDA सरकार, समस्तीपुर में CM नीतीश ने...

Re-elect NDA government for development in Bihar
बिहार में विकास के लिए फिर से चुनिए NDA सरकार, समस्तीपुर में CM नीतीश ने...- फोटो : Darsh News

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए NDA के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे थे तो दूसरी तरफ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में जा कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी उसके बाद उन्होंने समस्मेंतीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी मंच पर प्रधानमंत्री का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और मखाना का माला पहना कर स्वागत किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से हमलोग विकास में लगे हैं। हमने शुरू से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है और हाल ही में मुख्यमंत्री रोजगार योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत अब तक 1.21 करोड़ महिलाओं को 10 हजार रूपये दी जा चुकी है। जिन महिलाओं का रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। बिहार के विकास में केंद्र सरकार ने भी काफी सहयोग किया है। जुलाई 2024 के बजट और फरवरी 2025 के बजट में केंद्र की सरकार ने बिहार को विशेष सहायता पैकेज दी। इस वर्ष बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें    -   ना-ना करते हां कैसे कर बैठी? आखिर ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस ने तेजस्वी और सहनी को मान लिया CM और डिप्टी सीएम फेस...

सीएम नीतीश ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2005 के पहले की स्थिति तो आप जानते ही हैं। उन लोगों को भी 15 वर्ष मौका मिला लेकिन खुद उसे 7 वर्षों में हटना पड़ा और तब उसने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ काम किया था? आप देख लीजिये हमलोगों को कोई भी अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। वह लोग तो सिर्फ परिवार को देखते हैं, पत्नी, बेटा, बेटी और कुछ दिखता ही नहीं। हमलोगों ने दो बार गलती की लेकिन अब जहाँ थे वहीं रहेंगे सब दिन के लिए। NDA की सरकार में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है और अब केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में बहुत जल्दी ही बिहार आ जायेगा। आपलोग इधर उधर वोट मत दीजियेगा, दूसरे को भी समझा बुझा कर NDA को वोट देने के लिए कहिये।

CM नीतीश ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से कानून का राज है। अब बिहार में कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है, सभी जाति और वर्ग के लिए काम हो रहा है। अभी जो भी कमियां हैं उसे भी जल्द ही पूरा किया जायेगा। सीएम नीतीश ने कहा कि आज यहां NDA के दस उम्मीदवार हैं और आप लोग इन सभी को विजयी बनाइये। सीएम ने कहा कि सब मिल कर आपके लिए इतना काम करते रहते हैं तो सब एक बार खड़ा हो कर उन्हें नमन करिए।

यह भी पढ़ें    -   कल से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार शुरू करेंगे तेजस्वी, पहले दिन ही करेंगे इतनी जनसभाओं को संबोधित...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp