Gaya Ji : बिहार के गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लहेरिया टोला की रेखा अग्रवाल ने बताई की, मेरे पति शारीरिक रूप से विकलांग है और मेरा इकलौता बेटा मयंक कुमार उड़ीसा में यूको बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में कार्यरत है। यह मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है। इससे लेकर रेखा अग्रवाल ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आपको बता दें कि, दर्ज प्राथमिकी संख्या 350/25 में कहा गया है कि, हमारे शांतिपूर्ण कब्जे में कई दशको से संपत्ति है, जिसका होल्डिंग संख्या 65 नया औऱ 86 पुराना, पीआईडी संख्या 70017328 है जिसका लहेरिया टोला कोतवाली गया है।
रेखा अग्रवाल ने कहा कि, प्रोबेट केस संख्या 08/2008 (नरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अन्य बनाम सुरेंद्र कुमार एवं अन्य) एडीजी प्रथम गया की अदालत ने निर्णय किया है। वहीं, दिनांक 10 अप्रैल 2015 को निर्णय किया। जिसमें योगेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अन्य के पक्ष में और प्रोबेट किया। वहीं कहा कि, नरेंद्र कुमार को सामने से 16 फीट 8 इंच की जगह आवंटित की गई थी। लेकिन, संपत्ति हड़पने और हमारी आवंटित संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की अपराधिक साजिश से 17 जुलाई को तरुण कुमार अग्रवाल और बिपेंद्र कुमार अग्रवाल ने चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ हमारी दीवार को ध्वस्त कर दिया। वहीं, हमारे हिस्से में अवैध रूप से घुस आए।
इस दौरान उन्होंने एक लाख का इलेक्ट्रॉनिक को भी तोड़ दिया और चुरा लिया। जिससे तरुण कुमार और बिपेंद्र कुमार अपने साथ ले गए और अभद्र व्यवहार भी किया। वहीं, मेरे पति योगेंद्र कुमार जो शारीरिक रूप से विकलांग है, उन्हें बुरी तरह से पीटा है। तरुण कुमार महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और रंगदारी राशि की मांग कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर कोतवाली थाना में कांड संख्या 325/25 दर्ज की गई है। इस मामले में रेखा अग्रवाल ने पुलिस के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही, कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया है कि इस थाने की पुलिस जानबूझकर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करवा रही है। पुलिस के इस तरह के रवैये से हम लोग डरे हुए हैं। वहीं तरुण कुमार और बिपेंद्र अग्रवाल का कहर हम पर जारी है। ये लोग कुछ भी अपराधिक घटना कर सकते हैं। ये हमें फंसाने का काम भी कर सकते हैं। साथ ही, जान माल के खतरे का डर बना हुआ है। ये अपराधिक प्रवृत्ति का दुस्साहस कर रहे हैं। वहीं, आरोपित पक्ष की ओर से भी कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली थाने में तरुण कुमार ने कांड संख्या 351/25 दर्ज कराया है। इसमें अपने विकलांग भाई योगेंद्र कुमार, मयंक अग्रवाल और रेखा अग्रवाल पर कई तरह का आरोप लगाया है।
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट