Join Us On WhatsApp

सैंड आर्टिस्ट अशोक ने अलग तरीके से स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि..

Sand artist Ashok paid tribute to Swar Kokila Sharda Sinha i

Chapra - छठ पर्व पर अपने आवाज का जादू बिखेरने वाली स्वर कोकिला पदम श्री शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं है।बीती रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से बिहार ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर है।आज  पटना में पूरे राजकीय सम्मान की साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है । इनके निधन से लोगों में काफी दुःख है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी पदम श्री शारदा सिन्हा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

वही छपरा के रहने वाले सैंड आर्टिस्ट अशोक ने भी सेंड से पदम श्री और पद्म भूषण से सम्मानित  स्वर्गीय शारदा सिन्हा की बालू से तस्वीर बनाकर स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि अर्पित की है।इस अवसर पर अशोक ने कहा कि बिहार की वह जादूई आवाज हमेशा के लिए चीर निंद्रा में चली गई है।हम सभी उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

 छपरा से पंकज की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp