Gaya Ji : बिहार के गया जी शहर के गोदावरी मोहल्ले स्थित हम पार्टी कार्यालय में बुधवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी के द्वारा प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जमुई के सांसद अरुण भारती और बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत पर जमकर तंज कसा है और उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कुछ लोग अभिनेता से नेता बने हैं। उनको बहुत हड़बड़ी है बिहार के मुख्यमंत्री बनने की, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्हीं के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी। कुछ लोग जीतन राम मांझी के ऊपर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। जितनी उनकी उम्र है उससे अधिक मांझी सदन के सदस्य रह चुके हैं।
वहीं 13-13 मुख्यमंत्री के साथ काम कर चुके हैं। जीतन राम मांझी होना आम बात नहीं है। संघर्ष के प्रतीक है। जीतन राम मांझी और जीतन राम मांझी होने के लिए जिगरा चाहिए। संघर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पद को सुशोभित किया है। किसी की कृपा पात्र से नहीं है।
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट