Join Us On WhatsApp

सारण में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल...

सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के परसा में आज एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मार का हत्या कर दी गई। यह हत्या उसे समय हुई जब वे किसी काम से कार से बाजार के लिए जा रहे थे।

Saran mein dindahare shikshak ki hatya, ek vyakti gambhir ro
सारण में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या- फोटो : Darsh News

Chhapra : सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के परसा में आज एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मार का हत्या कर दी गई। यह हत्या उसे समय हुई जब वे किसी काम से कार से बाजार के लिए जा रहे थे। इस दौरान 2 नकाबपोश हमलावरों ने जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि, एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों व्यक्तियों को परसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया और जबकि दूसरे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर किया गया है।


आपको बता दें कि, मृत व्यक्ति का नाम संतोष राय पिता विक्रमा राय निवासी विसाही के निवासी थे। ये उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसाही के प्रधानाचार्य थे और परसा के बस और टेंपो स्टैंड के संचालक भी थे। इसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है जिसका नाम कांग्रेस राय पिता परमा राय है। यह भी बिसाही के निवासी थे। इन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। वहीं घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहां से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।


इस घटना की जानकारी मिलने पर दरियापुर थाना प्रभारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों लोगों को पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टर ने संतोष राय को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, परसा थाना प्रभारी, दरियापुर थाना प्रभारी समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर सारण के SSP डॉक्टर कुमार आशीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp